सर्कल रेट कैसे देखें

ज़िलावार सर्कल रेट (सरकारी दर) PDF डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

सर्कल रेट क्या है?

सर्कल रेट (जिसे guideline value भी कहा जाता है) वह न्यूनतम मूल्य है जिस पर सरकार किसी ज़मीन/प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री की अनुमति देती है। उत्तर प्रदेश में यह हर ज़िले के जिलाधिकारी (DM) द्वारा तय होता है और समय-समय पर बदलता रहता है, इसलिए इसे हमेशा आधिकारिक पोर्टल से ही ताज़ा चेक करना चाहिए।

ज़िलावार सर्कल रेट PDF कैसे डाउनलोड करें

  1. 1igrsup.gov.in पर जाएं और मेनू में "मूल्यांकन सूची" (Mulyankan Suchi) चुनें
  2. 2अपना जनपद (ज़िला) चुनें
  3. 3संबंधित उप-निबंधक कार्यालय (Sub-Registrar Office) चुनें
  4. 4कैप्चा भरें और "मूल्यांकन सूची देखें" पर क्लिक करें
  5. 5आपके क्षेत्र की सर्कल रेट सूची PDF में डाउनलोड हो जाएगी

यह आधिकारिक सरकारी पोर्टल (igrsup.gov.in) है — BighaGaj सिर्फ़ आसानी से वहां तक पहुंचने में मदद करता है

बाकी राज्यों का सर्कल रेट

हर राज्य में इसे अलग नाम से जाना जाता है — नीचे अपना राज्य चुनें

जिन राज्यों का सीधा आधिकारिक पोर्टल लिंक अभी उपलब्ध नहीं है, वहां आपको सत्यापित खोज परिणाम तक ले जाया जाएगा

पूरा ऐप आज़माएँ — दिशा कंपास, GPS मेज़र और भी बहुत कुछ